ग्वालपाड़ा . समकालीन छापेमारी अभियान के तहत रविवार की रात अरार थाना क्षेत्र के जयरामपरसी निवासी कैलाश यादव को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कैलाश यादव मधेपुरा थाना कांड संख्या 208/20 के अभियुक्त है. कैलाश के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था. कैलाश यादव पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसे रविवार की रात समकालीन छापेमारी अभियान में उसके घर से गिरफ्तार किया गया. अभियान में थानाध्यक्ष विकाश कुमार, एसआइ धीरज कुमार आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
