सड़क हादसे में एक अधेड़ की गयी जान

एनएच 106 पर रेशना पुल के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी.

ग्वालपाड़ा

अरार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ विकलांग की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मठाही निवासी पैर से विकलांग मो इस्लाम की रविवार अहले सुबह अरार थाना क्षेत्र के एनएच 106 पर रेशना पुल के समीप सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतक मो इस्लाम एक ऑटो से ग्वालपाड़ा की ओर से मधेपुरा की तरफ जा रहा था.

इस दौरान जैसे ही रेशना पुल के समीप पहुंचा उसी समय पीछे से आ रही हायबा ने जोड़दार धक्का मार दिया एवं ऑटो गढ्ढे में जा गिरी. इसमें विकलांग मो इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए भेज दिया गया. जानकारी मिलते ही अरार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जा में ले लिया. आवश्यक कागजी खानापूरी के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. धक्का मारने के बाद हायबा भागने में सफल हो गया. इस आशय की जानकारी थाना में कार्यरत चौकीदार प्रभाकर कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >