हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

गम्हरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़िहार तरावे पंचायत के टेरही कमजारी गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी रामरतन यादव (45) की शुक्रवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. रामरतन खेत में गेहूं काटने गया था. इसी दौरान वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार खेत में लगे अर्थ में करंट आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो लड़का व पत्नी को छोड़ गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख शशि कुमार, मुखिया गंगा पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >