मधेपुरा . जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा केंद्र वेदव्यास महाविद्यालय मधेपुरा, शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मधेपुरा व मधेपुरा इंटर कॉलेज मधेपुरा का निरीक्षण किया. मालूम हो कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 का आयोजन 25 फरवरी तक दो पालियों में होगी. निरीक्षण के क्रम में मधेपुरा इंटर कॉलेज मधेपुरा में एक परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
