दो पक्षों में हुई गोलीबारी, एक घायल

कुमारखंड : अंचल के मौजा बिशनपुर सुंदर स्थित टिकुलिया बहियार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लोगों का जुटान होने लगा. जुटान होने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते-देखते दोनों ओर से गोली चलने लगी. इस दौरान एक […]

कुमारखंड : अंचल के मौजा बिशनपुर सुंदर स्थित टिकुलिया बहियार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लोगों का जुटान होने लगा. जुटान होने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते-देखते दोनों ओर से गोली चलने लगी. इस दौरान एक पक्ष के अनमोल यादव उर्फ आनो सिपाही को गोली लगी.

गोली गाल को चीरते हुए बाहर निकल गयी. इसे लेकर अनमोल यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर कहा है कि चार बीघा जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के जगदेव यादव, विनोद यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव, बलराम यादव, पवन यादव, परमानंद यादव द्वारा मुझे और मेरे पुत्र अमित कुमार और पिंटू कुमार को गेहूं लगे खेत में देख कर गाली गालौज करने लगे तथा थोड़ी देर कुछ लोग आये और हम लोगों पर गोली चलाने लगे. गोली दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गयी.

घायल अनमोल यादव को लोगों द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भरती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज हेतु उन्हें सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय कुछ लोगों द्वारा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल आदि के सात बीघा जमीन को लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करा कर अवैध कब्जा कर जुताई कार्य किया जा रहा हैं. इसी बातों को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है. इसकी पुर्नावृति की गयी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष निजामुल हक ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और जांच शुरू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >