मधेपुरा. मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को शराब व नशीले पदार्थों के विरुद्ध जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की. इस दौरान मस्जिद चौक, बुडको परिसर, स्टेडियम के समीप तथा मुख्य सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की. साथ ही शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरारी वार्ड नंबर दो, निशिहरपुर वार्ड नंबर तीन व हरीहर टोला वार्ड नंबर 21 सहित अन्य स्थानों पर दुकानों व संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की. छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध के अधीक्षक दुर्गेश कुमार, निरीक्षक बबलू कुमार आदि शामिल थे.
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की छापेमारी
