बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज

कुमारखंड.

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कुमारखंड नार्थ की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी को खिलाफ छापेमारी की. बिजली चोरी को लेकर जेई सुजीत कुमार ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.जेई ने बताया कि बिशनपुर बाजार पंचायत के वार्ड संख्या सात में जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो लोगों को बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुये पकड़ा. जेई ने बताया कि इस प्रकार की बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है. दोनों आरोपियों द्वारा की गयी चोरी से विभाग को करीब 32 हजार रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है. विभाग ने इस राशि की वसूली के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जेई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >