शौचालय का किया गया उद्घाटन

शौचालय का किया गया उद्घाटन

सिंहेश्वर. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत

सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा गांव सिरिसिया वार्ड नंबर तीन व छह में शौचालय बनाया गया, जिसका शुक्रवार को उद्घाटन राज्य संसाधन सेवी गुड्डू कुमार बैठा ने किया. मौके पर राज्य संसाधन सेवी ने शौचालय उपयोग के फायदे के बारे में बताया. कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य व सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी है. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमन स्वच्छता कर्मी छोटेलाल ठाकुर, शांति देवी, स्वच्छता कर्मी विनोद राजभर, अनीता देवी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, विशाखा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >