किसानों के अरमानों पर ओलावृष्टि

मुसीबत. बेमौसम आंधी व बारिश से लोग परेशान, फसलों को भारी क्षति तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. खेतों में लगे गेंहू की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. जबकि मक्का, सब्जी की खेती को भी क्षति हुई है. मधेपुरा : शुक्रवार की रात बेमौसम बारिश […]

मुसीबत. बेमौसम आंधी व बारिश से लोग परेशान, फसलों को भारी क्षति

तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. खेतों में लगे गेंहू की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. जबकि मक्का, सब्जी की खेती को भी क्षति हुई है.
मधेपुरा : शुक्रवार की रात बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे गेहूं, मक्का और सब्जी की खेती की व्यापक पैमाने पर क्षति हुई है. दिन भर मौसम का मिजाज बहुत अच्छा था. रात्रि अचानक बिहारीगंज, शंकरपुर, गम्हरिया, घैलाढ़, सिंहेश्वर समेत कई प्रखंडों में बारिश शुरू हो गयी. इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है, जिसमें फसलों को क्षति हुई है. इससे पूर्व भी तेज आंधी के कारण गेहूं की फसल की काफी बरबादी हुई थी. मौसम की मार के कारण किसानों की स्थिति बेहद खराब हो गयी है.
सब्जी की फसल को व्यापक क्षति : तेज आंधी के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है. खेतों में लगे गेंहू की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. जबकि मक्का, सब्जी की खेती को भी क्षति हुई है. वहीं दलहन में बुआई की गयी मूंग पर भी इसकी मार पड़ी है. किसान किशोर यादव, पवन यादव, अमर यादव सहित अन्य का कहना है कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ रहा है. होली के समय में हुई भारी बारिश के कारण गेहूं के फसल को नुकसान उठाना पड़ा था. वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एक ओर नुकसान हुआ है जबकि आम, कटहल आदि मौसमी फलों को फायदा हुआ है. जबिक शहर में जगह जगह जल जमाव हो गया.
किसानों की टूटी कमर
सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक तेज आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है. किसानों के द्वारा बताया गया कि इस प्राकृतिक दंश के कारण आम, लिची, गेहूं, मक्का, सहित कई अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि केला के किसान को इससे थोड़ा लाभ जरूर हुआ है. सिंहेश्वर पंचायत के रामपट्टी गांव के किसान मो अबास, सुमन झा, रंजन कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंहे ने बताया कि इस बरसात के कारण केला के खेती में चार चांद लग गया एवं पटवन करने से भी मुक्ति मिल गई वहीं रंजन कुमार सिंह इस बेमौसम बरसात के कारण जितने खुश हैं उतने दुखी भी है क्योंकि उन्होंने आम की भी बगीचा लगाया हुआ है और आम के पेड़ में मंजर आ चुका है और इस ओलावृष्टि एवं तेज हवा के कारण काफी फुल झड़ चुके है जिसके कारण अब पेड़ में कम फल लगेंगे. बैरबन्ना के देवन साह को केला के फसल में थोड़ा फायदा हुआ तो उनके खेत में लगे मकई के कई पेड़ झुक गये जिस वजह भी नुकशान हुआ है. शिव कुमार सिंह के खेत में मकई एवं गेहूं दोनों को नुकसान हुआ है. दुलार पिपराही चंदेश्वरी मुखिया व बैहरी के हीरा गुप्ता के गेहूं व मकई दोनों को नुकसान हुआ है. वहीं यह भी बताया गया कि नये लगाये गये सब्जी के पौधे पर सीधे ओला गिरने के कारण पौधे टूट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >