तीन जख्मी, घंटों रोड जाम

विवाद . भागीपुर गांव में जमीन को लेकर हुई मारपीट आलमनगर : आलमनगर व कड़ामा सड़क को भागीपुर गांव के पास ग्रामीणों ने सुबह से पांच घंटे तक रोड जाम किया. इससे हजारों मुसाफिरों को भाड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रशासन पर […]

विवाद . भागीपुर गांव में जमीन को लेकर हुई मारपीट

आलमनगर : आलमनगर व कड़ामा सड़क को भागीपुर गांव के पास ग्रामीणों ने सुबह से पांच घंटे तक रोड जाम किया. इससे हजारों मुसाफिरों को भाड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया. ज्ञात हो की आलमनगर थाना क्षेत्र के नरथुआ भागीपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात में बुधवार को शिवन महतो व विरेंद्र गुप्ता के बीच भूमि विवाद में आपसी झड़प के बाद हुई मारपीट के दौरान तीन लोगों के जख्मी होने के उपरांत सभी को परिजन द्वारा आलमनगर स्थित पीएचसी में प्राथमिक इलाज कराया गया.
वहीं आलमनगर थाना में पीड़ित द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया. जिसपर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने एक व्यक्ति को गिरप्तार कर लिया.
जख्मी को बीच सड़क पर खटिया में रख किया जाम . गुरुवार को सुबह पांच बजे से मारपीट में घायल आशा देवी को आलमनगर से मधेपुरा जाने वाले मुख्य सड़क के नरथुआ चौक पर बीच सड़क में खटिया पर सुला दिया. जाम कर स्थानीय पदाधिकारी पर जम कर आक्रोश व्यक्त करते हुए लगभग पांच घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम रखा. जिसे आने जाने वाले राहगिरों एवं रोजगार पर जाने वाले सैकड़ों लोगों निराश होकर घर लौटना पड़ा. वहीं इस दौरान जाम कर रहे ग्रामीण महेश्वर महतो, अरूण महतो, शिवन महतों,
किशन यादव, गोपाल यादव, बबलु यादव, लड्डु यादव, ग्यास बैठा, लेली खातुन, इशाक बैठा, संजय पौधार, ललु यादव, मो सद्याम, छोटु यादव, अमर यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कि जब तक जिला के वरीय पदाधिकारी नहीं आयेंगे और दोषी लोगों पर कारवाई नहीं किया जायेगा. तब तक हमलोग सड़क जाम नहीं हटायेंगें. वहीं राज नेता रमेश कुमार रमण ने बताया कि यह प्रशासन कि विफलता है.
असामाजिक तत्वों का है काम . जाम की सूचना मिलते हीं उदाकिशुनगंज इंस्पेक्टर सुरेश राम जाम स्थल पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी एवं आक्रोशित लोगों को जांचोंपरांत कार्रवाई करने का अश्वासन दिया. जिसके बाद जाम को हटाया गया. वहीं इस संदर्भ थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को हुई. आपसी झड़प के बाद दोनों पक्ष थाना आकर आप बिती सुनाई एवं घायल तीन लोगों को चोट लगी थी. उनका इलाज प्राथामिक स्वस्थ्य केंद्र में कराया गया एवं आशा कुमारी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. इसके बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा इस विवाद को हवा देकर सड़क जाम कराया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं गिरफ्तार विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम अपनी जमीन में घर की सुरक्षा के लिए गेट लगा रहे थे. इसके बाबजूद पास के ही लोगों द्वारा हम पर अचानक हमला कर दिया और गेट तोड़ते हुए हमलोगों के साथ मारपीट पर उतारू हो गया और उलटे ही हम लोगों पर एफ आई आर दर्ज करवाया और सड़क जाम कर दिया उन्होंने वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >