हंगामा. मारपीट व लूट की घटना से भड़का लोगों का गुस्सा
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के लौकही नरहिया मुख्य सड़क को मनसापुर गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने रविवार को टायर जला कर जाम कर दिया. जाम मारपीट एवं लूट पाट के अपराधियों की गिरफ्तारी करने को लेकर किया गया. मनसापुर गांव के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि देवनारायण साह के घर कुछ अपराधियों के द्वारा मारपीट और लूटपाट की गयी. मामला दर्ज के बाद भी पुलिस के द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जला कर पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की.
ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच विद्यानंद पाठक के साथ भी अपराधियों द्वारा जान मारने की धमकी दिया गया. सड़क जाम स्थल पर लौकही थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ,पुलिस निरीक्षक सुबोध ठाकुर ने ग्रामीणों से बात की. ग्रामीणों के समक्ष कहा गया कि 72 घंटा के अंदर सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा. पुलिस निरीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच कर अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम हटाया गया.
सरपंच विद्यानंद पाठक ने बताया कि एक आरा मिल मालिक द्वारा बार बार देवनारायण साह के साथ मारपीट लूट पाट की घटना काे अंजाम दिया गया ,उसके बाद हमने उसे कहा तो जान मारने की धमकी भी दिया . देवनरायण साह के आवेदन पर लौकही थाना में पांच लोगो पर मामला दर्ज कर दिया गया है . थाना अध्यक्ष श्री चौपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सड़क जाम मे मुखिया बौऐलाल यादव ,जिला परिषद रामलखन यादव सहित सैकड़ो ग्रामीणो के द्वारा मनसापुर गांव में सड़क जाम किया गया.
