मधेपुरा : जिले के सदर प्रखंड स्थित मानिकपुर के मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पर प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. इस मामले में पीड़ित सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के संजय कुमार भगत ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि मुखिया कामेश्वर यादव व पैक्स अध्यक्ष अजेश यादव ने दस लाख रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. इस संबंध में सदर थाना में मुखिया व पैक्स अध्यक्ष के अलावे अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाने में दिये आवेदन में संजय भगत ने कहा है कि वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है. फॉर्म लाइसेंस नंबर बीएफटीपीबी 6433एफएसडी0002 है जो मां जगदंबा रियल स्टेट के नाम से है.
जमीन विवाद में दी धमकी. संजय भगत ने राजकिशोर साह पिता स्व हजारी साह से जमीन का एकरारनामा कर उक्त जमीन पर व्यवसाय कार्य करने हेतु एक घर बनवाया था. वहां एक नलकुप गरवाया एवं घर बनाने के लिये स्टेपनर भी खड़ा करवाया. उसके देखभाल के लिए एक निजी व्यक्ति अशोक यादव पिता स्व चुन्नीलाल यादव घर परसा, थाना शंकरपुर, जिला मधेपुरा को रखा. संजय भगत ने कहा है कि 11 मार्च 2017 के समय करीब एक बजे रात्रि में कामेश्वर यादव उर्फ कम्मू यादव पिता स्व ज्ञानेश्वर यादव (मुखिया मानिकपुर) अंजेश यादव पिता राजेंद्र यादव वार्ड नंबर दो मानिकपुर एवं श्यामनंद कुंवर पिता स्व राजकिशोर यादव वार्ड नंबर छह रामरहीम रोड मधेपुरा के अलावे चार पांच अनजान व्यक्ति हथियार वगैरह से लैस होकर वहां पहुंच गये और मेरा नाम लेकर खेजना शुरू कर दिया. रखवाल से कहा कि कहां है तुम्हारा माल्लिक आज उसको जान से मार देंगे. तब कामेश्वर यादव (मुखिया), अजेश यादव (पैक्स अध्यक्ष) एवं श्यामनंद कुंवर के कहने पर घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
लूटपाट की घटना को दिया अंजाम. वहीं घर के अंदर जो भी समान था उसे भी लूट लिया. इसी पर रखवाल अशोक जब रोकटोक किया तो उसे मारपीट कर थ्रीनट दिखाते हुये जबरन एक जगह बैठा दिया. दूसरा स्टाफ जयकुमार ऋषिदेव के साथ भी जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट दी. उसके सामने में ही संपूर्ण घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
स्टाफ को भी दी जान से मारने की धमकी. संजय भगत ने कहा है कि वे अपने दोस्त बालकृष्ण यादव पिता स्व जदगीश प्रसाद यादव घर परसा का ट्रैक्टर मिट्टी भराने के लिए वहां रखे हुए था. उन लोग ने ट्रैक्टर के ड्राइवर प्रभात कुमार को जान से मारने की धमकी दी. दूसरा स्टाफ जयकुमार ऋषिदेव को भी जान से मार देंगे.
