दो जगह नाम मिला तो दोषी मतदाता पर होगी कार्रवाई

निर्देश. डीसीएलआर ने वार्ड में जाकर की दावा प्रपत्र की जांच मधेपुरा : शनिवार को सदर डीसीएलआर सह नप के लिए दावा एवं आपत्ति निष्पादन आथॉरिटी रविशंकर शर्मा ने विभिन्न वार्ड जा कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए दिये गये दावा प्रपत्र तथा स्थल जांच की. डीसीएलआर ने बताया कि लगभग एक […]

निर्देश. डीसीएलआर ने वार्ड में जाकर की दावा प्रपत्र की जांच

मधेपुरा : शनिवार को सदर डीसीएलआर सह नप के लिए दावा एवं आपत्ति निष्पादन आथॉरिटी रविशंकर शर्मा ने विभिन्न वार्ड जा कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए दिये गये दावा प्रपत्र तथा स्थल जांच की. डीसीएलआर ने बताया कि लगभग एक हजार आवेदन प्राप्त हुए है. बीएलओ द्वारा मामले की जांच के बाद वे स्वयं हर वार्ड जाकर रैंडम तरीके से आवेदन की जांच कर रहे हैं. जांच के क्रम में जहां कई जगह नाबालिग द्वारा आवेदन देने का मामला आया है.
वहीं कई अन्य तरह की विसंगति भी सामने आयी है. डीसीएलआर ने कहा किसी भी सूरत में गलत नाम की प्रविष्टि न हो और योग्य और सही मतदाता मताधिकार के अधिकार से वंचित न हो. इसे लक्ष्य में रखकर कार्य किया जा रहा है. डीसीएलआर ने कहा कि अपने गांव में मताधिकार का प्रयोग करने वाले नगर परिषद में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कोशिश न करें. दो जगह मतदान करने वाले
मतदाताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है. विगत पंचायत चुनाव एवं पैक्स चुनाव में जिनका नाम मतदाता सूची में संबंधित गांव में दर्ज है या दूसरे विधान सभा की मतदाता सूची में दर्ज है. वे अगर किसी तरह से यहां नाम दर्ज कराने में सफल हो जाते है तो उनकी शिकायत मिलने पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. इसलिए लोग स्वयं जागरूक रहें कि उनका नाम गलत तरीके से दो जगह प्रविष्ट न हो. नगर निकाय के चुनाव में वे मत नहीं दे सकते है.
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 से 20 मार्च तक होगा
वार्ड में होगा मतदान केंद्र
डीसीएलआर ने कहा कि एक वार्ड का मतदान केंद्र उसी वार्ड में होना है. वहीं मतदाता सूची वार्डवार तैयार की जानी है. किसी भी स्थिति में एक वार्ड के मतदाता को दूसरे वार्ड के मतदान केंद्र से संबंद्ध नहीं किया जायेगा. ऐसी गलती से निर्वाचन प्रक्रिया दूषित हो सकती है. वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 17 मार्च से 20 मार्च तक किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >