शंकरपुर(मधेपुरा) : दहेज लोभियों ने पहले अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उससे भी जी नहीं भरा तो अपनी ही एक साल की बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी गुलाब यादव ने अपनी पुत्री ममता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व शंकरपुर थाना क्षेत्र के कजरा गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव के साथ करायी थी. शादी के कुछ दिन बाद तक ससुरालवालों के साथ रिश्ता अच्छा रहा. उसके बाद ससुरालवाले ममता के ऊपर दो लाख रुपये मायके से लाने के लिए दबाव बना पुत्री के साथ मारपीट करते थे. तंग आकर मेरी पुत्री मायके में आकर रहने लगी. 17 फरवरी को ससुरालवाले समझौता कर विदाई करा कर उसे कजरा ले आये.
बेटी की गला दबा कर हत्या
शंकरपुर(मधेपुरा) : दहेज लोभियों ने पहले अपनी पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उससे भी जी नहीं भरा तो अपनी ही एक साल की बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी निवासी गुलाब यादव ने अपनी पुत्री ममता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व शंकरपुर थाना […]

बेटी की गला…
ममता ने थाने में दिया आवेदन : ममता देवी ने शंकरपुर थाने में दिये लिखित आवेदन में कहा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मेरी सास रंभा देवी मेरे पास आयी और बोलने लगी की तुम अपने पिताजी से दहेज का दो लाख रुपये क्यों नहीं लायी. अगर पैसा नहीं लायेगी तो तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे. इसी बीच मेरे पति प्रदीप यादव, ससुर योगेंद्र यादव, सास रंभा देवी व ननद पिंकी कुमारी मिल कर मेरे साथ मारपीट करने लगे और मेरी एक साल की बच्ची सिमरन को मुझसे छिन कर गला दबा कर मार डाला.
चिखने चिल्लाने पर बची ममता की जान : जोर जोर से चिलाने पर पड़ोसी ने आकर उसकी जान बचायी. लेकिन इस बीच मेरे ससुरालवालों ने मेरी बच्ची की मार डाला. इसकी सूचना तत्काल अपने पिता और भाई को दी. मेरे पिता और भाई व अन्य सगे संबंधी ने रात में ही मेरे ससुराल कजरा पहुंच कर मेरे भाई के द्वारा घटना की सूचना शंकरपुर थानाध्यक्ष को दी. सूचना मिलते ही शंकरपुर पुलिस ने कजरा गांव पहुंचकर बच्ची का शव कब्जा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. ममता के मायके में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है.
बच्ची की मां ने चार लोगों पर दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी
पीड़ित ममता देवी के लिखित आवेदन पर चार लाेगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद रंभा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
सुबोध यादव, थानाध्यक्ष, शंकरपुर, मधेपुरा