चौसा : बिहार सरकार द्वारा शराब पर पूर्ण प्रतिबंध के बाबजूद पुलिस को चुनौती देकर देसी शराब के कारोबार में जुटा युवक रंगे हाथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया. हालांकि, एक युवक भागने में सफल रहा.
पुलिस के हत्थे चढ़े युवक के साथ पचास पाउच देसी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को चौसा पुलिस ने बरामद किया है. इस बाबत पता लगा कि होली के जश्न की तैयारी में जुटा युवक देसी शराब को भाड़ी मात्रा में जुटाने में लगा हुआ था. वे पुलिस की भनक से दूर रहने के लिए देसी शराब को काले रंग की बैंग और मोटरसाइकिल की डिक्की में छुपा रखा था. शराब के कारोबार में जुटा चौसा बाजार के पुरन भगत के पुत्र विकास कुमार और घोषई के मनोहर भगत दोनो टीवीएस मोटरसाइकिल (बिना नंबर का) पर सवार होकर कलासन की तरफ से चौसा आ रहा था.
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ उनका पीछा किया. दोनों युवक घोषई में मोटरसायकिल रोक कर भागना चाहा. लेकिन पुलिस ने युवक चौसा बाजार के विकास कुमार को खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं मनोहर भागने में कामयाब रहे. विकास के साथ एक काला रंग के बैंग में 30 पाउच और मनोहर के मोटरसायकिल डिक्की में 20 पाउच कुल मिलाकर 50 पाउच देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है. भागने वाले युवक के नयी टीभीएस मोटरसायकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शुक्रवार को चौसा थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता दौरान बताया कि चौसा बाजार विकास कुमार कई सालों से शराब के कारोबार में संलिप्त थे. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरप्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
