उत्तर प्रदेश पुलिस को अपहृत लड़की मिली

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिद्धा के वार्ड संख्या पांच हसनपुरा से गुरुवार को यूपी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की बरामद कर अपने साथ ले गया. प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के अमेठी जिला के शुल्क बाजार थाना क्षेत्र लखिमापुर चोराहा से 15 फरवरी को एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लेने का […]

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिद्धा के वार्ड संख्या पांच हसनपुरा से गुरुवार को यूपी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की बरामद कर अपने साथ ले गया. प्राप्त जानकारी अनुसार यूपी के अमेठी जिला के शुल्क बाजार थाना क्षेत्र लखिमापुर चोराहा से 15 फरवरी को एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लेने का आरोप शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के राजो मेहता के पुत्र के ऊपर लगाया गया था. इसी आलोक में अमेठी शुक्ल बाजार थाना पुलिस के द्वारा हसनपुरा गांव पहुंचकर राजो मेहता के घर से उक्त लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन लड़का भागने में सफल रहा. बरामद लड़की को शंकरपुर में कागजी प्रक्रिया के बाद शुक्ल बाजार पुलिस अपने साथ लेकर चलता बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >