सिंहेश्वर बाजार में सिलिंडर फटने से अफरातफरी

ब्लास्ट से किसी भी प्रकार के जान-माल का नहीं हुआ नुकसान सिंहेश्वर : सिंहेश्वर मुख्य बाजार में बुधवार को तीन बजे दिन में सिलिंडर विस्फोट होने से खलबली मच गयी. लोगों को लगा कहीं बम फटा है, लेकिन थोड़ी देर में पता चला कि मुख्य बाजार में अवैध छोटो सिलिंडर फट गया है. घटना स्थल […]

ब्लास्ट से किसी भी प्रकार के जान-माल का नहीं हुआ नुकसान

सिंहेश्वर : सिंहेश्वर मुख्य बाजार में बुधवार को तीन बजे दिन में सिलिंडर विस्फोट होने से खलबली मच गयी. लोगों को लगा कहीं बम फटा है, लेकिन थोड़ी देर में पता चला कि मुख्य बाजार में अवैध छोटो सिलिंडर फट गया है. घटना स्थल पर सैकड़ों लोंग पहुंचे. हालांकि, इस ब्लास्ट से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
लोगों ने बताया गया कि चार किलो वाला छोटो सिलिंडर फट गया. सिलिंडर मालिक फुलकाहा निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि वह मधेपुरा से सिलिंडर भरवा कर अपने घर जा रहा था. सिंहेश्वर मुख्य बाजार में किताब खरिदने के लिए रुका था और उसी वक्त सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. हालांकि, इस ब्लास्ट से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. वही कुछ लोगों ने बताया कि अगर आसपास कही आग जली होती तो शायद एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >