अपराध . परसा गांव के वार्ड नंबर पांच में चोर घर में कर रहे थे चोरी
शंकरपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में चोरी कर भाग रहे चोरों को देख शोर मचाने पर युवक को एक चोर ने गोली मार दी. युवक की हालत गंभीर है. इधर, क्षेत्र में बार-बार चोरी होने व उनका खुलासा नहीं होने पर लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है.
शंकरपुर : थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के वार्ड नंबर पांच परसा में रविवार की रात चोर घर में चोरी कर रहे थे. इस दौरान 25 वर्षीय अखिलेश राय लघुशंका के लिए उठा तो उसने चोरों को देख लिया. करीब आधा दर्जन चोर बकरी व साइकिल लेकर जा रहे थे. युवक चोर-चोर का हल्ला करने लगा. इस पर एक चोर ने युवक पर गोली चला दी. गोली युवक की जांघ में जा लगी. इससे युवक जख्मी हो कर वहीं गिर गया. चोर सभी सामान सहित भागने में सफल रहे. लोग दौड़ कर आये व सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दी. लोगों तुरंत जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार परसा पंचायत के परसा गांव में रविवार की रात चोरों द्वारा मनोज राय और महेश राय के यहां चोरी की घटना को अंजाम देकर मनोज राय की एक बकरी और एक साइकिल एवं महेश राय की दो बकरी एवं एक साइकिल का चोरी कर चोर भलुआहा की और निकल रहा था. वार्ड नंबर पांच परसा टोला के समीप 25 वर्षीय अखलेश राय अपने घर के आगे रास्ते के बगल में रात्रि के लगभग एक बजे पैशाब कर रहा था. उसी समय सामने से कुछ लोगों को कुछ सामान लेकर गुजरते हुए देखा. जिसपर अखलेश को शक हुआ कि ये लोग कही से चोरी की घटना को अंजाम देकर जा रहा है. जिसपर अखलेश ने चोर – चोर का हल्ला करते हुए चोर की तरफ दौरा तो उक्त आदमी में से किसी ने अखलेश के पर गोली चला दिया. जो गोली अखलेश के जांघ को आर पार करते हुए निकल गया और अखलेश वही पर जख्मी होकर गिर गया. तब तक में अखलेश के पिता भी अखलेश के पास दौरकर कर पंहुचा. लेकिन तबतक में सभी चोर भागने में सफल हो गया. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देते हुए आनन – फानन में जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया स्थिति गंभीर होने के कारन प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रेफर कर दिया गया. जिसका उपचार सहरसा के किसी निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. चोरी के घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर चोरों के द्वारा गोली चलाने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत के साथ – साथ आक्रोश व्याप्त है. घटना की सूचना के बाद छानबिन के लिए पहुंचे इंस्पेक्टर आरसी उपाध्याय एवं शंकरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मामले की जांच पड़ताल कर जल्द चोर को सलाखें के अंदर पहुंचाने की बात कही है. वही स्थानीय पंचायत के पूर्व मुखिया बाल कृष्ण यादव, पैक्स अध्यक्ष पप्पू राय सहित कई ग्रामीणों ने पीड़ित के यहां पहुंचकर मामले की जानकारी लिया और पीड़ित सभी परिवार को सांत्वना दी.
