आरोप . हथियार के बल पर बोला धावा
गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित कृष्णा ढाबा मिठाई दुकान पर शनिवार को हथियार से लैस एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. ढाबा मालिक ने स्थानीय सचिंद्र भगत व उसके साथियों पर आरोप लगाया है कि गोलियों से भून देने की धमकी दे उसने 25-30 हजार नकदी समेत कई सामान लूट लिया. ढाबा मालिक ने थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कृष्णा ढाबा मिठाई दुकान मालिक डिक्सन राज ने थाना को दिये आवेदन में कहा कि शनिवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे सचिंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ दुकान पर आया और शोरगुल करते हुए गेट में धक्का देने लगा. जब गेट खोला गया तो सचिंद्र धक्का देते हुए कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया.
साथ ही पौकेट से साढे छह सौ रुपये निकाल लिया और गल्ला की चाबी भी छीन ली. वहीं गल्ला से 25 से 30 हजार रुपये निकाल लिया. दुकान में रखें कई समान लूट लिये. वहीं सचिंद्र ने धमकी भरे लहजे में कहा कि रंगदारी प्रतिमाह देते रहो तब ही कुछ बात बन सकती है. अपने आवेदन कहा कि सचिंद्र बाजार में हर दुकानदार रेड़ी दुकान, चाय दुकान, पान दुकान वालों से रंगदारी प्रति माह वसूल करता है. रंगदारी नहीं देने पर तरह – तरह से दुकानदार लोगों को प्रताड़ित करता है. वह दबंग प्रवृति का है. इससे पहले उसने रंगदारी मांगा था. नहीं देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया. प्रभारी थाना अध्यक्ष रामकेवल राम ने बताया दुकान मालिक वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जल्द सचिंद्र भगत समेत अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. सचिंद्र भगत पर पूर्व में भी बीडीओ ने मानव शृंखला को भंग करने के विरुद्ध गम्हरिया थाना में मुकदमा दर्ज है.
