मधेपुरा : गुरुवार की रात भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित शिशवा टोले में आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये. घर में रखा सारा सामान सिलिंडर आदि भी जल गया. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इस बाबत पीड़ित रविंद्र कुमार एवं पीड़िता चंद्रकला देवी ने बताया कि रात में आग लगी और आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया. किसी तरह जान बचा निकल सके. वहीं शुक्रवार के दिन में आपदा प्रबंधन मंत्री ने गांव पहुंच कर दोनों पीड़ित को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराया.
अगलगी में दो घर सहित हजारों की संपत्ति हुई नष्ट
मधेपुरा : गुरुवार की रात भर्राही ओपी क्षेत्र के मधुबन गांव स्थित शिशवा टोले में आग लगने से दो घर जल कर राख हो गये. घर में रखा सारा सामान सिलिंडर आदि भी जल गया. ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. इस बाबत पीड़ित रविंद्र कुमार एवं पीड़िता चंद्रकला […]

आपदा पीड़ितों का राज्य कोष पर हक : प्रो चंद्रशेखर
आपदा पीड़ितों का राजकोष पर पहला अधिकार है. महागंठबंधन की लोकप्रिय सरकार सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में हमेशा इस बात को महसूस करते हुए पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य कर रही है. आपदा पीड़ित परिवार को 24 से 48 घंटे के भीतर राशि प्रदान करना है. इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे. अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करें. ताकि लोगों को समय पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई सहाय्य राशि मिल सके.
शुक्रवार को सदर प्रखंड के भर्राही ओपी अंतर्गत मधुबन गांव के शिशवा टोला में आपदा प्रबंधन मंत्री ने दो परिवार को 98 सौ की राशि का चेक उपलब्ध कराते हुए ये बातें कही. गुरुवार की रात आग लगने से रविंद्र कुमार एवं चंद्रकला देवी का घर जल कर खाक हो गया. मंत्री ने कहा जांच के बाद गृह क्षति मुआवजा भी परिवार को मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह तत्काल सहायता है ताकि दोनों परिवार अविलंब जीवन को पटरी पर ला सकें. उन्होंने कहा कि विभाग को निर्देश है
आपदा के मामले में पल भर की देरी न की जाय. मंत्री को जब ग्वालपाड़ा में भी गुरुवार की रात आग लगने से घर जलने की जानकारी मिली उन्होंने मौके पर से ही उदाकिशुनगंज एसडीएम को अविलंब सहाय्य राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं पूरे गांव में 24 घंटे के भीतर चेक मिलने से लोग काफी प्रसन्नचित दिखे. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की तत्परता तथा आपदा प्रबंधन विभाग की तत्परता सराहनीय है. इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी सीआई धीरेंद्र कुमार, किसान सेल के अध्यक्ष अमेश कुमार आदि मौजूद थे.