ग्वालपाड़ : प्रखंड के खोखसी पंचायत के अमौनाबीसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विवाद गहराता जा रहा है. विद्यालय में ग्रमीणों ने तालाबंदी कर दी, पठन -पाठन बाधित है. जानकारी के अनुसार खोखसी पंचायत के अमौना-बीसनपुर स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय शिक्षकों एवं ग्रामीणों के विद्यालय में पठन-पाठन, मध्याह भोजन, परिभ्रमण को लेकर खींचातानी चल रही है. लगभग 176 लोगों ने अपनी हस्ताक्षरित आवेदन डीएम, एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को दे कर विद्यालय प्रधान सहित शिक्षकों के विरुद्ध पठन – पाठन, मध्याह भोजन एवं परिभ्रमण की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में अनेक वार्ड सदस्य एवं जीविका सदस्यों का भी हस्ताक्षर किया गया है.
चार दिनों से स्कूल बंद, पढ़ाई बाधित
ग्वालपाड़ : प्रखंड के खोखसी पंचायत के अमौनाबीसनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विवाद गहराता जा रहा है. विद्यालय में ग्रमीणों ने तालाबंदी कर दी, पठन -पाठन बाधित है. जानकारी के अनुसार खोखसी पंचायत के अमौना-बीसनपुर स्थित उतक्रमित मध्य विद्यालय शिक्षकों एवं ग्रामीणों के विद्यालय में पठन-पाठन, मध्याह भोजन, परिभ्रमण को लेकर खींचातानी चल रही […]

कहते हैं एचएम. एचएम अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय में ग्रामीणों के द्वारा जबरस्ती सरस्वती पूजा मनाये जाने का दबाव दिया जा रह था. पूजा नहीं मनाये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला लगा कर पठन-पाठन बाधित कर दिया. दूसरी तरफ अनिल कुमार ने अमौना बीसनपुर के ही शशि पंडित, भरत पासवान पर विद्यालय का कागजात लेने एवं 11 हजार रूपया प्रत्येक शिक्षक रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए बीईओ, प्रखंड प्रमुख थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को आवेदन दिया है. ग्रमीणों ने बताया कि वर्ष 2016 में भी इससे संबंधित आवेदन उच्च पदाधिकारियों को दी गई थी. कार्रवाई नहीं होने एवं अपने बच्चे की भविष्य को अंधकार की ओर जाते देख ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला लगा दिया.
कहते हैं बीइओ. बीईओ डाक्टर यदुवंश ने बताया कि विद्यालय कि स्थिति कि जानकारी मिली है. तीन सदस्यीय टीम को जांच के लिये दिया गया है. जल्द ही मामला सुलझ जायेगा. बहरहाल जो भी हो शिक्षकों एवं ग्रामीणों के विवाद में विद्यालय में ताला बंदी से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है.