खुले में शौच मुक्त करने को लेकर की गयी बैठक

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरा कबियाही और ग्राम पंचायत गिद्धा के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दोनों पंचायत के खुले में शौच मुक्त करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक बैठक किया गया.बैठक का मुख्य उदेशय सरकार के सात निश्चय योजना में शामिल […]

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोरा कबियाही और ग्राम पंचायत गिद्धा के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दोनों पंचायत के खुले में शौच मुक्त करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में एक बैठक किया गया.बैठक का मुख्य उदेशय सरकार के सात निश्चय योजना में शामिल हर घर में हो शौचालय और लोगों को खुले में सोच करने के उदेशय से प्रखंड क्षेत्र के मोरा कबियाही और गिद्धा पंचायत को प्राथमिकता में लेकर हर घर शौचालय निर्माण हो इसी के तहत दोनों पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जनवितरण डीलर पंच

और वार्ड सदस्य को बीडीओ ने कहा कि खुले में सोच करने से मनुष्य में तरह – तरह के रोग फैलते है. इतना ही नहीं आये दिन खुले में शौच करने के दौरान ही महिला छेड़खानी का शिकार होते रहा है. अगर घर में शौचालय होगा तो लोगों को इन सभी बातों से निजात मिलेगा. वही प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि गिद्धा पंचायत में 1928 और मोरा कबियाही में 2196 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. जिसको आप लोगों के सहयोग से निर्माण करवाना है. इसलिए आप लोग शौचालय निर्माण करने के लिए लोगों को प्रेरित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >