बाजार में बेच दिया था अनाज

सख्ती. जन वितरण प्रणाली के डीलर का लाइसेंस रद्द खाड़ा पंचायत के डीलर पर उदाकिशुनगंज थाना में कालाबाजारी करने का मामला दर्ज उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के जनवितरण प्रणाली द्वारा दिसंबर माह के अनाज में कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा […]

सख्ती. जन वितरण प्रणाली के डीलर का लाइसेंस रद्द

खाड़ा पंचायत के डीलर पर उदाकिशुनगंज थाना में कालाबाजारी करने का मामला दर्ज
उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत खाड़ा पंचायत के जनवितरण प्रणाली द्वारा दिसंबर माह के अनाज में कालाबाजारी करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा द्वारा जांचोपरांत लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया. वहीं मामले में जनवितरण प्रणाली के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में कालाबाजारी का मामला दर्ज कराया गया है. जिसका कांड संख्या 13/17 दिनांक चार फरवरी 2017 है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के जनवितरण प्रणाली द्वारा दिसंबर माह का कुल 609 बोड़ा गेहूं – चावल का उठाव किया गया.
इधर अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार के मोबाइल फोन पर गुप्त सूचना मिली की जनवितरण प्रणाली द्वारा दिसंबर माह के अनाज को कालाबाजारी कर बेच दिया गया है. सूचना के आलोक में एसडीओ उदाकिशुनगंज द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदाकिशुनगंज रविंद्र कुमार शर्मा को तत्काल गोदाम जांच का आदेश दिया. आदेश के आलोक में एमओ द्वारा खाड़ा स्थित गोदाम की जांच की गयी.
जांच के दौरान उक्त गोदाम में मात्र 225 बोड़ा चावल मौजूद था. गेहूं का नामोनिशान नहीं पाया गया. ततपश्चात प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज मुकेश कुमार को समर्पित कर जनवितरण प्रणाली मणिकांत झा का लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया. वहीं एमओ द्वारा जनवितरण प्रणाली के विरुद्ध उदाकिशुनगंज थाना में कालाबाजारी का प्राथमिकी दर्ज करवाया गया. उपभोक्ताओं की हित को देखते हुए तत्काल सभी लाभार्थियों को खाड़ा के दूसरे जनवितरण प्रणाली नवल किशोर सिंह से जोड़ दिया गया. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि खाड़ा के जनवितरण प्रणाली मणिकांत झा द्वारा दिसंबर माह का 384 बोड़ी अनाज को कालाबाजारी में बेच दिया गया है. जिसके अलोक में उक्त जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस को निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि कालाबाजारी के आरोप में जनवितरण प्रणाली का लाइसेंस रद्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उपभोक्ताओं की हित को देखते हुए तत्काल सभी लाभार्थियों को खाड़ा के दूसरे जनवितरण प्रणाली नवल किशोर सिंह से जोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >