बीएनएमयू : विजिलेंस की जांच फिर शुरू

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच को लेकर गुरुवार को फिर से विजिलेंस की जांच शुरू हो गयी है. निगरानी डीएसपी वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम दिन के करीब 12 बजे अचानक विवि परिसर पहुंची. विजिलेंस टीम के पहुंचते ही विवि परिसर में […]

मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच को लेकर गुरुवार को फिर से विजिलेंस की जांच शुरू हो गयी है. निगरानी डीएसपी वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम दिन के करीब 12 बजे अचानक विवि परिसर पहुंची. विजिलेंस टीम के पहुंचते ही विवि परिसर में हड़कंप मच गया. सबसे पहले विजिलेंस टीम ने कुलसचिव डाॅ कुमारेश प्रसाद सिंह से पूछताछ कर आवश्यक कागजात की मांग कर दी. मौके पर विजिलेंस टीम को विवि प्रशासन ने जांच से संबंधित सभी संचिकाएं

बीएनएमयू : विजिलेंस की…

उपलब्ध करवाया. इस दौरान देर शाम तक विवि परिसर में विजिलेंस टीम का जांच जारी रही. निगरानी पदाधिकारी विवि के कागजातों को घंटों खंगालते रही. वहीं विजिलेंस टीम ने विवि के पदाधिकारी को तलब कर कई बिंदुओं पर पूछताछ भी की. जांच के दौरान विजिलेंस के इंस्पेक्टर बीएन सिंह व जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

जांच से खुलेगा वित्तीय गड़बड़ी का राज : बीएनएमयू में इससे पूर्व भी वित्तीय अनियमितता के मामले में निगरानी की जांच हो चुकी है. इसके बावजूद निगरानी की जांच अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी है, लेकिन इस बार निगरानी की टीम हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि निगरानी जांच से वित्तीय गड़बड़ी का राज खुल सकता है. हालांकि गुरुवार को जांच के क्रम में विजिलेंस के डीएसपी ने बताया कि विवि द्वारा उपलब्ध करायी जा रही कागजात की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच में अगर गड़बड़ी सामने आयी तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ निगरानी प्राथमिकी दर्ज करायेगी.

जांच में विवि प्रशासन कर रही है सहयोग : विजिलेंस के डीएसपी वीके श्रीवास्तव ने जांच के क्रम में बताया कि विवि में वित्तीय अनियमितता की जांच जनवरी माह में की गयी थी, लेकिन तब विवि प्रशासन ने काई कागजात उपलब्ध नहीं कराया था. इस संबंध में विवि प्रशासन से शॉकाज भी किया गया था, लेकिन इस बार जांच में विवि प्रशासन सहयोग कर रही है. विवि प्रशासन ने जांच से संबंधित सभी संचिकाएं उपलब्ध करायी जा रही है. यह जांच अभी बीएन मंडल विवि में जारी रहेगा.

आरोप सिद्ध हुआ तो दर्ज हो सकती है प्राथमिकी : विवि में जांच के दौरान विजिलेंस टीम के तेवर काफी सख्त दिख रही थी. निगरानी डीएसपी ने कहा कि जांच के क्रम में अगर आरोप सिद्ध हुआ संबंधित के खिलाफ निगरानी प्राथमिकी दर्ज करायेगी. उन्होंने कहा कि विजिलेंस की जांच कागजातों के आधार पर होता है. जब तक आरोपों के संबंध में उपलब्ध कागजात का मिलान नहीं कर लिया जाता है कुछ कहना जल्दबाजी होगी. वहीं उन्होंने कहा कि हर पहलू पर कुलपति का पक्ष लिया जायेगा. हालांकि कुलपति विदेश दौरे पर है इसलिए उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है.

मामला : वित्तीय अनियमितता का

कुलसचिव कार्यालय में कागजात की जांच करते हुए निगरानी के डीएसपी व इंस्पेक्टर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >