दो मुखिया प्रत्याशी आपस में भिड़े

ग्वालपाड़ा : प्रखंड के शाहपुर पंचायत में दो मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों के आपस में लड़ाई करने की घटना की सूचना मिली. शाहपुर पंचायत की मुखिया उम्मीदवार मेहता लक्ष्मी चौधरी के पति ने अपने पुत्र ओम प्रकाश पर दूसरे मुखिया उम्मीदवार रूपम देवी के पति निवर्तमान मुखिया मिथिलेश कुमार मीठू सहित चार लोगों पर मारपीट […]

ग्वालपाड़ा : प्रखंड के शाहपुर पंचायत में दो मुखिया उम्मीदवार के समर्थकों के आपस में लड़ाई करने की घटना की सूचना मिली. शाहपुर पंचायत की मुखिया उम्मीदवार मेहता लक्ष्मी चौधरी के पति ने अपने पुत्र ओम प्रकाश पर दूसरे मुखिया उम्मीदवार रूपम देवी के पति निवर्तमान मुखिया मिथिलेश कुमार मीठू सहित चार लोगों पर मारपीट कर सोना का चेन छीनने आरोप लगाया है.

वहीं रूपम देवी के समर्थक बिनटोलि शाहपुर निवासी सज्जन राम ने भी भुवनेश्वरी चौधरी पर अभद्र व्यवहार एवं जाती सूचक गाली देने का आरोप लगाया है. समर्थक सज्जन ने कहा उनके पुत्र ओम प्रकाश के द्वारा भी गाली गलौज किया गया. दोनों प्रत्याशियों के द्वारा ग्वालपाड़ा थाना में आवेदन दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >