ताड़ी के लिए भाइयों में भिड़ंत, दोनों जख्मी

मुरलीगंज : बिहार में शराबबंदी होने के उपरांत भी ताड़ी का अवैध करोबार फल-फूल रहा है. रविवार की दोपहर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ताड़ी उतारने के विवाद में दो सगे भाई आपस में उलझ गये और एक- दूसरे पर तेज धारदार हथियार से हमला कर बैठे. इस घटना में दोनों गंभीर रूप […]

मुरलीगंज : बिहार में शराबबंदी होने के उपरांत भी ताड़ी का अवैध करोबार फल-फूल रहा है. रविवार की दोपहर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में ताड़ी उतारने के विवाद में दो सगे भाई आपस में उलझ गये और एक- दूसरे पर तेज धारदार हथियार से हमला कर बैठे. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मिश्री पासी के पुत्र अनिल कुमार व श्रवण कुमार के बीच ताड़ी उतारने को लेकर विवाद हुआ और दोनों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के क्रम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को स्थानीय पीएचसी लाया गया.

जहां डा अमित कुमार ने बताया कि अनिल के बाये कंधों पर तेज धारदार हथियार से हमला किया है, जिससे काफी खून बह चुका था. दुसरा भाई श्रवण कुमार को सामने के जबड़े पर वार किया गया, जिससे घुटने के नीचे पिछले भाग पर तेज धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुनि उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी हैं. फर्द बयान के आधार पर बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत आगे की कार्रवाई एवं अनुसंधान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >