खुशखबरी . सात सदस्यीय टीम ने स्थल का किया निरीक्षण
वर्ष 2016-17 में एनएच 106 बीहपुर व बीरपुर, राजकीय उच्च पथ, राज मार्ग निर्माण की उम्मीद लोगों में जगने लगी है. फुलौत व बीहपुर के बीच कोसी नदी पर सेतु निर्माण की उपयोगिता व सिंचाई विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर सात सदस्यीय टीम ने कोसी नदी व बुढ़ना नदी पर पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया. पूर्व में मंत्रालय द्वारा जांच कर इसकी उपयोगिता व अन्य पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी गयी थी.
फुलौत : फुलौत व बीहपुर के बीच कोसी नदी पर सेतु निर्माण की उपयोगिता पर पूर्व में मंत्रालय ने जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी थी. इसके आलोक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव से टीम गठन करने का अनुरोध किया गया. इस टीम में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एनएच के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता समेत सात सदस्यीय टीम ने स्थल का जायजा लिया.
इस बाबत एनएच के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि घघड़ी नदी पर 13 सौ मीटर लंबा पुल बनना है. वहीं त्रिमुहान से बुधमा तक 3.575 किमी का पुल प्रस्तावित है. टीम इसके हर पहलु पर जांच कर रिपोर्ट देगी. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों अरूण कुमार, नाजो यादव, अंजय यादव, शंभु पासवन, विद्याभूषण पासवान, पूर्व मुखिया निरज यादव, देवन राय, ज्ञान चंद राय आदि ने बताया कि तत्कालीन सांसद शरद यादव यहां के लोगों को आश्वस्त कराया था
कि बुरनहा नदी पर पुल का निर्माण कार्य करवाया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि कई जनप्रतिनिधि फुलौत आये, सब ने कुछ न कुछ आश्वासन दिये. लेकिन बुरनाहा पर पुल का निर्माण कार्य नहीं है. वहीं इस स्थल निरीक्षण होने से लोगों में एक फिर उम्मीद जगी है कि कोसी नदी पर पुल निर्माण बीहपुर, भागलपुर सहित अन्य जगह के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल जायेगी. बुरनाहा नदी पर पुल होने से क्षेत्र के गांव का विकास संभव हो पायेगा.
वहीं यह क्षेत्र बाढ के कारण विकास से कोसों दूर है. लेकिन सरकार का यह प्रयास से गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा के साथ साथ बेहतर जीवन जीने का मौका मिलेगा. लोगों ने बताया कि इस पिछड़े इलाके में पुल के निर्माण से आर्थिक समृद्धि भी आयेगी. क्षेत्र के लोगों को व्यापार करने में जो परेशानी होती थी. नाव से आवागमन करना पड़ता था. अब वह परेशानी खत्म होने के आसार दिख रहे है.
