बारिश ने दी गरमी से राहत जलजमाव से शहर में आफत

मधेपुरा : जिले में मौसम ने मंगलवार की रात से करवट बदल लिया है. मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली. लेकिन बारिश से जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. हालांकि बदलते मौसम में लोग बीमार भी पड़ रहे है. मौसमी बिमारी जैसे सर्दी,खांसी, बुखार […]

मधेपुरा : जिले में मौसम ने मंगलवार की रात से करवट बदल लिया है. मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली. लेकिन बारिश से जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. हालांकि बदलते मौसम में लोग बीमार भी पड़ रहे है. मौसमी बिमारी जैसे सर्दी,खांसी, बुखार से लोग पीड़ित हो रहे है. कुल मिलाकर इस मौसम में लाभ के साथ लोगों को नुकसान भी हुआ है.

शहर व बाजार में जलजमाव की स्थिति . जिला मुख्यालय के अलावा विभिन्न प्रखंडों में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिसमें मुख्य रूप से बिहारीगंज बाजार, मुरलीगंज बाजार, सिंहेश्वर बाजार में जलजमाव की स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
बाजार में पानी निकासी की नहीं है समुचित व्यवस्था
जिले के किसी भी बाजार क्षेत्र में बारिश के पानी की समूचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण बीच सड़क पर पानी जाम हो जाता है. इससे आने जाने वाले आम राहगिरों को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है.
नाला निर्माण की है जरूरत
जिले के सभी मुख्य बाजारों में नाला निर्माण की खास जरूरत है. जिले के आलाधिकारी अगर इस और अपनी नजरें इनायत करें तो जिलेवासियों को जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >