आधा दर्जन पर मामला दर्ज

मनीष हत्याकांड . गायब किशोर की हत्या कर फेंक दिया था खेत में विवार को गायब हुए चौदह वर्षीय मनीष का शव मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -106 के किनारे मिलने पर उनके मां संजू देवी के आवेदन पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध ग्वालपाड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. […]

मनीष हत्याकांड . गायब किशोर की हत्या कर फेंक दिया था खेत में

विवार को गायब हुए चौदह वर्षीय मनीष का शव मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग -106 के किनारे मिलने पर उनके मां संजू देवी के आवेदन पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध ग्वालपाड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर आठ में रविवार को निवासी चंद्रकिशोर दास चौदह वर्षीय पुत्र मनीष कुमार का शव को एनएच के किनारे मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थलपर पहुंकर शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है
कि मनीष का शव उसी के जमीन में मिला है. जिसके कारण गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं. मृतक के पिता ने बताया कि मनीष रविवार की शाम लगभग सात बजे सायकिल से बाजार गया और थोड़ी ही देर में वापस आ गया. घर आकर सायकिल रखकर अपने साथियों के साथ बैंक वाली गली से निकल गया. फिर वो दोबारा वापस नहीं आया. शव को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसने उसकी हत्या दो दिन पूर्व ही कर दिया था.
शव के कतर पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है. किसी धारदार हथियार से उसकी आंख निकाल ली गयी है. हत्या कर शव को घर के सामने फेंक देना कई सवालों को जन्म देता है. मनीष का परिवार अब भी गहरे सदमे में है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया की मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. जल्द हत्यारों की पहचान कर ली जायेगी.
बार-बार अचेत हो रही है मनीष की मां
अपने पुत्र के वियोग में संजू देवी अपना संतुलन खो अचेत हो गई थी. होश आने हत्या को भूमि विवाद का परिणाम बताती हुई आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हत्या का आरोप लगा रही थी. संजु ने बताया कि जिस जमीन पर विवाद चल रहा था उसी जमीन में मेरे पुत्र की हत्या कर शव को फेंका. उक्त जमीन को लेकर मुकदमा भी चल रहा था. तीन चार दिन पहले अभियुक्तों के द्वारा धमकी देकर मुकदमा उठाने को कहा था. नहीं उठाने पर इस घटना को अंजाम दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >