आखिरकार विस्फोटक हो ही गया छात्र-छात्राओं का आक्रोश
आलमनगर : आलमनगर में पिछले एक पखवारे से छात्र-छात्राओं का गुस्सा अधिक राशि वसूली को लेकर रह- रह कर फूट रहा था. विगत दिनों कई बार स्कूल में आंदोलन से लेकर वरीय पदाधिकारी को बुलाकर मामले की जानकारी दी जा रही थी. लेकिन सही निष्पादन नहीं होने के कारण आखिर कार सोमवार को इस मामले […]
आलमनगर : आलमनगर में पिछले एक पखवारे से छात्र-छात्राओं का गुस्सा अधिक राशि वसूली को लेकर रह- रह कर फूट रहा था. विगत दिनों कई बार स्कूल में आंदोलन से लेकर वरीय पदाधिकारी को बुलाकर मामले की जानकारी दी जा रही थी. लेकिन सही निष्पादन नहीं होने के कारण आखिर कार सोमवार को इस मामले की आग इस कदर तेज हो गयी कि इसकी चपेट में घंटों लोगों को जाम में फंस कर रहना पड़ा.
भले ही ताजा मामले में प्रखंड के एनकेएमएन उच्च विद्यालय के छात्रों ने अपने विद्यालय प्रधान को पांच घंटे तक बंधक बना कर रखा और विजया स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा सड़क पर आ कर टायर जला कर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया गया.
अवैध वसूली को लेकर बनाया प्रधान शिक्षक को बंदी
प्रखंड के एनकेएमएन उच्च विद्यालय के छात्रों द्वारा अवैध वसूली को लेकर प्रधान शिक्षक कों घंटो बंदी बनाते हुए जाम कर बबाल काटा. वहीं वर्ग नौ के छात्र अविनाश कुमार, ब्रजेश कुमार, रजनीश कुमार,सर्वेश कुमार,आशिष कुमार, सोनु कुमार, संदीप कुमार, रूपम कुमार,नीतीश कुमार, रोशन कुमार, प्रण्य कुमार, कुंदन कुमार, राकेश कुमार, अमरेश कुमार,
अभिनंदन कुमार, सागर कुमार, बासुकी कुमार, इंदल कुमार, ज्योतीश कुमार सहित सैकड़ों छात्रों ने विद्यालय प्रधान के विरूद्ध आवेदन देते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रजिट्रेशन के नाम पर हम लोगों से अवैध राशि की वसूली की जाता है. राशि कुछ लिया जाता है और रसीद कुछ दिया जाता है. अगर हम लोगों के द्वारा जितनी राशि दी है उतनी राशि का रसीद मांगा जाता है तो विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक नवीन पांडे के द्वारा हम लोगों से रसीद देने से इंकार कर देते हैं एवं उल्टे डांट डपट कर रजिस्ट्रेशन नहीं करने की धमकी देते हैं.
वहीं प्रधान शिक्षक नवीन पांडे ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि गलत फहमी के कारण अधिक शुल्क लिया गया था. वह वापस कर दिया जायेगा. कृपया बंधन मुक्त कराने का कष्ट करें बंधक की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मिन्हाज अहमद, पुनि सह थानाध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह, बीइओ नीलम कुमारी विद्यालय पहुंच कर छात्रों को अश्वासन दिया कि आपलोगों से ज्यादा राशि लिया गया है. वह वापस मिल जायेगा एवं आगे से आपलोगों को तंग नहीं किया जायेगा. पदाधिकारीयों के अश्वासन के बाद प्राधान शिक्षक को लगभग पांच घंटे बाद मुक्त कराया गया.