सदर प्रखंड के कई गांवों में अब भी नहीं पहुंची बिजली
मधेपुरा/जीतापुर : विकास से कोसों दूर है सदर प्रखंड माणिकपुर पंचायत एवं तुलसीबारी राजपुर मलिया पंचायत एवं भदौल बुधमा पंचायत. इन सभी पंचायतों में बिजली के नाम पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ. बिजली की समस्या से यहां के लोग काफी परेशान रहते हैं. बिजली नहीं रहने से जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को कई बार […]
मधेपुरा/जीतापुर : विकास से कोसों दूर है सदर प्रखंड माणिकपुर पंचायत एवं तुलसीबारी राजपुर मलिया पंचायत एवं भदौल बुधमा पंचायत. इन सभी पंचायतों में बिजली के नाम पर आज तक कुछ भी नहीं हुआ. बिजली की समस्या से यहां के लोग काफी परेशान रहते हैं. बिजली नहीं रहने से जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को कई बार लिखित आवेदन दिया.
वहीं कई बार विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम, धरना आदि किया गया. लेकिन बात सिर्फ आश्वासन तक ही सिमट कर रह जाती है. सरकार एक तरफ जहां बिजली को सुधारने के दिशा में विभिन्न तरह की योजना चला कर लोगों को समस्या से निजात दिलाना चाहती है. वहीं विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार बना हुआ है यह पंचायत.
ग्रामीण गफारजी फारूक जी, राहुल जी, विजेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, शंकर ऋषिदेव, लखन ऋषिदेव ने कहा कि इस गांव में बिजली अब तक बिजली को लेकर विभाग के द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है. माणिकपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन पांच छह, दस एवं ग्यारह में आज तक बिजली नहीं पहुंची है.
गांव के मरूआहा भर्राही, चिमनी टोल, सुंदर पटटी सहित गांवों में लोग लालटेन युग में जीने को विवश है. ग्रामीण गफारजी फारूक , राहुल , विजेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, शंकर ऋषिदेव, लखन ऋषिदेव ने कहा कि इतने वर्षों जाने के बाद भी बिजली नहीं पहुंची है. दूसरी ओर तुलसीबारी, राजपुर मलिया पंचायत के वार्ड नंबर एक, 11, 12, 14 में बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई. सरकार का प्रयास यहां पर विफल नजर आ रहा है. जबिक सदर प्रखंड से मात्र आधा किमी की दूरी पर बेलहा घाट है. यहां पर आज तक बिजली एवं सड़क नहीं बना दुर्भाग्य की बात है.
विकास की रोशनी से कोसो से दूर काफी पिछड़े हुए है. महादलित की बस्ती होने के बावजूद भी यहां पर विकास नहीं हो पाया है. साथ ही भदौल बुधमा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में लखराज मुसहरी में साथ ही भदौल वार्ड नंबर तीन में बिजली नहीं पहुंचने से काफी आक्रोश है. ग्रामीण सबुर दत यादव, शिवनंदन यादव, दिनेश यादव, भोला यादव, जय किशोर यादव, नवल किशोर यादव, बबन यादव, भवन यादव, सीताराम यादव, मो हुसैन, बहादुर मिश्र सहित अन्य लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन से जल्द विद्युत बहाल करने की मांग की है.