अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : पत्नी व चार वर्षीय पुत्री के अपहरण को लेकर परवाहा वार्ड नंबर दो निवासी बिंदेश्वरी मेहता ने गम्हिरया थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में बिंदेश्वरी मेहता ने बताया है मै लगभग आठ माह से पंजाब में मजदूरी का काम करता हूं. छह फरवरी को घर […]

गम्हरिया : पत्नी व चार वर्षीय पुत्री के अपहरण को लेकर परवाहा वार्ड नंबर दो निवासी बिंदेश्वरी मेहता ने गम्हिरया थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना को दिये आवेदन में बिंदेश्वरी मेहता ने बताया है मै लगभग आठ माह से पंजाब में मजदूरी का काम करता हूं. छह फरवरी को घर से फोन पर सूचना दिया गया आप जल्दी घर आ जाइये.
जब में घर पहुंचा तो वहां पांच वर्षीय पुत्र रविशंकर ही था. अपने रिस्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन पत्नी चंद्रिका देवी एवं नाबालिग पुत्री सरस्वती कुमारी का कुछ भी पता नहीं चला. बिंदेश्वरी ने थाना में आवेदन देकर पत्नी एवं पुत्री की सकुशल बरामदगी का गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >