उदाकिशुनगंज : मुख्यालय में एक मात्र भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम सेवा पिछले छह माह से बाधित है. बैंक अधिकारियों के लापरवाही रवैया से लोगों को भाड़ परेशानी झेलना पड़ रहा है. यहां के लोग रुपये निकासी के लिए भटक रहे है. इससे तो बैंक की शाखा में भी लोगों का भीड़ जमा हो रहा है. जिससे बैंक कर्मी को भी परेशान होना पड़ता है. एटीएम के चालू रहने से बैंक पर भार कम पड़ता. किंतु एटीएम की खराबी से हर कोई परेशान है.
जानकारी हो कि अनुमंडल मुख्यालय में एक मात्र एसबीआई का एटीएम सुविधा प्रदान किया गया था. अनुमंडल मुख्यालय में एसबीआई का एक और उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा है. मुख्यालय होने के बावजूद राष्टीयकृत बैंकों की संख्या कम होना भी परेशानी का बड़ा सबब है. वहीं मुख्यालय में एक मात्र एटीएम सेवा का होना भी बड़ी परेशानी की बात है. वह भी एटीएम का लंबे समय तक खराब पड़ होना बड़ी परेशानी से कम नहीं है. जबकि हर राष्टीकृत बैंक ग्रहकों को बेहतर सुविधा देने का दावा करती है. हालात यह है कि बैंक की लचर व्यवस्था से ग्राहकों को बार बार चक्कर लगाना पड़ता है.
बावजूद की ग्रहकों के काम आसानी से नहीं हो पाता है. एटीएम सेवा का रख रखाव भी ठीक नहीं रहा करता है. बैंक अधिकारी मैंन टनैंस का ख्याल नहीं रखा करते है. जिस कारण परेशानी बढ जाया करता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मुख्यालय में राष्टीयकृत बैंक की शाखा और एटीएम काउंर बढाई जाये तो परेशानी कम हो सकता है.
