हादसों की सड़क बना एनएच-107

मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 की जर्जर स्थिति के कारण लोग परेशान हैं. ठंड व कुहासे के कारण शाम को छोटे वाहन चालकों की कठिनाई काफी बढ़ती जाती है. बार-बार अधिकारियों व जनप्रतिधियों को इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. हाइवे पर मेटल के टुकड़े बिखड़े पड़े हैं. इसके […]

मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 की जर्जर स्थिति के कारण लोग परेशान हैं. ठंड व कुहासे के कारण शाम को छोटे वाहन चालकों की कठिनाई काफी बढ़ती जाती है. बार-बार अधिकारियों व जनप्रतिधियों को इसकी शिकायत किये जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. हाइवे पर मेटल के टुकड़े बिखड़े पड़े हैं. इसके अलावा सड़क काफी उबड़-खाबड़ हो गयी है. नतीजतन, लोगों के लिए अब यह हाइवे हादसों की सड़क बन गया है.

मधेपुरा :सदर प्रखंड के माणिकपुर चौक से लेकर राजपुर चौक तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. हाइवे पर मेटल के टुकड़े बिखड़े पड़े हैं. इसके अलावा सड़क काफी उबड़-खाबड़ हो गयी है. इससे वाहनों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं राह चलते लोगों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है. मेटल के टुकड़ों के कारण दो पहिया वाहन चालक को गिरने का भय बना रहता है. कई बार दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं. वहीं जब गाड़ियों का आवागमन होता है,
तो सड़क पर काफी धूल उड़ती रहती है. इससे राह चलते लोगों व आस पास रहने वाले लोगों को धूल के कारण सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है. इस सड़क का माणिकपुर चौक से लेकर राजपुर चौक निर्माण कार्य नहीं होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं.
सहरा से पूर्णिया को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग एक वर्ष से इसी जर्जर अवस्था में है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है. बीते विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू हुआ. लोगों में एक आस भी जगी थी. लेकिन मेटल व गिट्टी के टुकड़े डाल कर छोड़ देने से लोगों की परेशानी और भी बढ गयी. मेटल उखड़ कर सड़क पर बिखर सा गया है. वहीं मिट्टी के कारण माणिकपुर से लेकर राजपुर तक सड़क पर धूल उड़ती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >