मधेपुरा. जिला प्रशासन के निर्देश पर मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब व सूखा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान स्टेडियम, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चौक समेत अन्य स्थानों पर छापामारी की. साथ ही प्रमुख सड़कों पर वाहन जांच और दवा दुकानों की तलाशी ली. बरामदगी और गिरफ्तारी अरार थाना क्षेत्र के रेशना नहर पर छापेमारी कर लगभग 70 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. मौके से एक तीन पहिया वाहन जब्त किया गया और अभियुक्त राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया. मुरलीगंज राजपूत टोला (वार्ड नंबर-15) में छापेमारी के दौरान 7.200 लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ. इस मामले में अमन कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया.. ब्रेथ एनालाइजर जांच के दौरान शराब के नशे में पाए गए सात अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया.
मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में कई जगहों पर की छापेमारी
मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में कई जगहों पर की छापेमारी
