मधेपुरा. पुलिस ने गत 24 घंटों के दौरान कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें से चार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, शराब सेवन के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि वारंट के आधार पर दो अभियुक्तों को पकड़ा. इसके अलावा अन्य कांडों में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 81,500 रुपये की शमन राशि वसूली की. इस दौरान पुलिस ने 173 ग्राम स्मैक, एक हैंड चापाकल का हेड, एक प्रेशर कुकर और एक कड़ाही बरामद किया. पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
