लाखों की संपत्ति नुकसान का अनुमान
पीड़ितों को सरकारी सहायता देने की मांग
ग्वालपाड़ा/शंकरपुर, मधेपुरा : ग्वालपाड़ा प्रखंड में आग लगने से अलग – अलग दो घटनाओं में छह घर , एक गाय, एक बकरी व लाखों की संपत्ति जल गयीं. जानकारी के अनुसार सुखासन पंचायत के रकिया में मसोमात रंजु देवी एवं अनिरूद्ध यादव के घर में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से रंजु देवी का एक गाय, एक बकरी पलंग सहित अनाज वगैरह लगभग रूपये संपत्ति जल गयी.
वहीं अनिरूद्ध यादव का एक घर अनाज, बर्तन कपड़ा, लगभग लाख रूपये का नुकसान हुआ. दूसरी तरफ ग्वालपाड़ा प्रखंड के ग्वालपाड़ा पछवारी टोल जोगी यादव घर में अचानक आग लगने से शुक्रवार को अपराहन में लगभग तीन घर जल गयी. जिसमें लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
अगलगी की दोनों घटनाओं की पुष्टि सीओ विकेश कुमार पांडेय ने किया जायेगा. सुखासन पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी एवं समाज सेवी संतोष रकिया में अगलगी की घटना स्थल पर पहुंच कर अग्नि पीडि़त परिवार को सरकारी सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया.
शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायभीर के वार्ड नंबर 13 में गुरूवार के रात्रि आग लगने से एक ही परिवार के दो घर जल गये. जानकारी अनुसार रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के जयकुमार राम के घर में गुरुवार के रात्रि अलाव से आग लग गयी. जिसमें देखते ही देखते दो घर जल गये. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित जयकुमार राम ने बताया की घर में रखे कपड़ा अनाज सहित सभी सामान जल गये हैं. आग लगने की लिखित जानकारी शंकरपुर अंचलाधिकारी को दी गई है.
