बीएन मंडल विवि में छापा
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर में सोमवार की शाम करीब पांच बजे विजिलेंस की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया. विजिलेंस टीम के अधिकारी आये और सीधे परीक्षा विभाग में घूस गये. विजिलेंस के पहुंचते ही पदाधिकारी व कर्मियों के पसीने छूटने लगने. विजिलेंस टीम को देख पहले तो सभी भौंचक रह […]
मधेपुरा : भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर में सोमवार की शाम करीब पांच बजे विजिलेंस की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया. विजिलेंस टीम के अधिकारी आये और सीधे परीक्षा विभाग में घूस गये. विजिलेंस के पहुंचते ही पदाधिकारी व कर्मियों के पसीने छूटने लगने. विजिलेंस टीम को देख पहले तो सभी भौंचक रह गये.
लेकिन, सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक डाॅ नवीन कुमार ने विजिलेंस टीम का सामना किया. मौके पर करीब आधा घंटा परीक्षा नियंत्रक से विजिलेंस टीम ने पूछताछ की.
आज भी जारी रहेगी जांच
विजिलेंस की टीम परीक्षा विभाग की गोपनीय शाखा में एक-एक कर विवि के सभी पदाधिकारी से पूछताछ की व कई फाइलों की मांग की. विजिलेंस ने परीक्षा नियंत्रक डाॅ नवीन कुमार, कुुसलचिव डाॅ कुमारेश प्रसाद सिंह के अलावा वित्त पदाधिकारी हरिकेश नारायण सिंह व सीसीडीसी डाॅ जेएन राय से पूछताछ की है. वहीं बताया गया कि यह जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी.