20 हजार करोड़ की लागत से फ्रांस की कंपनी मधेपुरा में बनायेगी कारखाना

मधेपुरा : तमात अटकलों के बाद मधेपुरा में ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में शुरू होने की संभावना बन गयी है. नवंबर में ही रेल मंत्रालय ने बिहार के वर्षों से लंबित चली आ रही दो रेल इंजन कारखाना की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया था. जिसमें मधेपुरा […]

मधेपुरा : तमात अटकलों के बाद मधेपुरा में ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में शुरू होने की संभावना बन गयी है. नवंबर में ही रेल मंत्रालय ने बिहार के वर्षों से लंबित चली आ रही दो रेल इंजन कारखाना की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया था. जिसमें मधेपुरा में बीस हजार करोड़ की लागत से रेल विद्युत इंजन कारखाने का निर्माण होगा. लेकिन भूमि अधिग्रहण को लेकर फंसे पेच के कारण तीन महीनों से निर्माण की दिशा में एक कदम भी नहीं बढ़ाया गया था. हालांकि अब मधेपुरा में रेल इंजन कारखाना निर्माण की राह आसान हो गयी है.

भूस्वामी जमीन का मुआवजा ले रहे हैं. मधेपुरा में बनने वाले विद्युत रेल इंजन कारखाना के निर्माण की जिम्मेदारी फ्रांस की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी ऑल्सटॉम को दी गयी है. ये परियोजनाएं पूरी तरीके से एफडीआइ (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) पर आधारित है. यह प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.
इसके बारे में ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही रेल इंजन कारखाना निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा. जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन की ओर से मांगी गयी राशि रेल मंत्रालय ने मुहैया करा दी है. वहीं आर्बिट्रेटर सह कोसी आयुक्त द्वारा जो दर तय किया गया है
उसे पर रेलवे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है. गौरतलब है कि विगत एक नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधेपुरा आये थे तो उन्होंने चुनाव के बाद मधेपुरा में लंबित रेल इंजन परियोजना को गति देने की बात कही थी. 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने मधेपुरा और मढ़ौरा में रेल इंजन कारखाना बनाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक रेलवे राशि के अभाव का रोना रोती रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >