आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव में सोमवार की सुबह आग लगने से बिंदेश्वरी राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया गया. गृह स्वामी बिंदेश्वरी राय की सूचना पर थानाध्यक्ष केबी सिंह पहुंच कर मामले की जांच की. […]

उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र के लश्करी गांव में सोमवार की सुबह आग लगने से बिंदेश्वरी राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाया गया. गृह स्वामी बिंदेश्वरी राय की सूचना पर थानाध्यक्ष केबी सिंह पहुंच कर मामले की जांच की.

बिंदेश्वरी राय ने बताया कि आग में एक गाय, कबूतर के खोप जिसमें 50 कबूतर मारे गये, पंपसेट, चारा काटने वाली मशीन व 25 हजार रूपये की लकड़ी जल कर बर्बाद हो गये. बिंदेश्वरी राय ने अपनी विधवा बहू ममता देवी पर आग लगाने का आरोप लगाया. वहीं ममता देवी ने अपने ससुराल वालों पर ही आग लगा कर उसका घर जल देने का आरोप लगाया. दोनों पक्षों ने इस मामले में थाना में आवेदन दे दिया है. वहीं थानाध्यक्ष केबी सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >