बीएन मंडल विवि पर विजिलेंस का छापाफोटो:::::::::::::नहीं है-पदाधिकारी व कर्मियों में मचा हड़कंप -टीम ने कई पदाधिकारियों से की पूछताछ-विभाग की कई फाइलों की जांच कीप्रतिनिधि, मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर में सोमवार की शाम करीब पांच बजे विजिलेंस की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया. विजिलेंस टीम के अधिकारी आये और सीधे परीक्षा विभाग में घूस गये. विजिलेंस के पहुंचते ही पदाधिकारी व कर्मियों के पसीने छूटने लगने. विजिलेंस टीम को देख पहले तो सभी भौंचक रह गये. लेकिन, सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक डाॅ नवीन कुमार ने विजिलेंस टीम का सामना किया. मौके पर करीब आधा घंटा परीक्षा नियंत्रक से विजिलेंस टीम ने पूछताछ की. मौके पर कुलसचिव डाॅ कुमारेश सिंह को विजिलेंस ने तलब किया. परीक्षा विभाग पहुंचे कुलसचिव से विजिलेंस ने जांच से जुड़े कागजातों की मांग की. करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में विजिलेंस टीम ने पदाधिकारियों से पूछताछ की. लेकिन, इस दौरान मीडिया को जांच से दूर रखा गया. जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे, तो परीक्षा नियंत्रक खुद पर काबू नहीं रख सके. हालांकि, देर शाम विजिलेंस टीम आने की पुष्टि कुलसचिव डाॅ कुमारेश प्रसाद सिंह ने की. उन्होंने कहा कि किस मामले की जांच हो रही है, इस बारे में अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है. टीम से वार्ता हो रही है, सुबह तक कुछ बताया जा सकता है. इधर, विजिलेंस टीम परीक्षा विभाग की गोपनीय शाखा में एक-एक कर विवि के सभी पदाधिकारी से पूछताछ की व कई फाइलों की मांग की. विजिलेंस ने परीक्षा नियंत्रक डाॅ नवीन कुमार, कुुसलचिव डाॅ कुमारेश प्रसाद सिंह के अलावा वित्त पदाधिकारी हरिकेश नारायण सिंह व सीसीडीसी डाॅ जेएन राय से पूछताछ की है. वहीं बताया गया कि यह जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी. विवि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम विवि के परीक्षा विभाग सहित यूजीसी व जेनरल फंड में करोड़ों की राशि के खर्च में बरती गयी अनियमितता को लेकर जांच कर रही है. वहीं बताया गया कि विजिलेंस टीम में डीएसपी विजय कुमार व इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी बीएन मंडल विवि में करोड़ों के गबन मामले में विजिलेंस टीम ने जांच की थी. हालांकि उन मामलों की जांच भी अब तक चल रही है. इस नये मामले से फिलहाल विवि का माहौल बदल सा गया है. इससे पूर्व बीएड घोटाले में बीएन मंडल के कई पदाधिकारी व कर्मी पर गाज गिर चूकी है और पदाधिकारी जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.
बीएन मंडल विवि पर विजिलेंस का छापा
बीएन मंडल विवि पर विजिलेंस का छापाफोटो:::::::::::::नहीं है-पदाधिकारी व कर्मियों में मचा हड़कंप -टीम ने कई पदाधिकारियों से की पूछताछ-विभाग की कई फाइलों की जांच कीप्रतिनिधि, मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर में सोमवार की शाम करीब पांच बजे विजिलेंस की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया. विजिलेंस टीम के अधिकारी आये और सीधे परीक्षा विभाग […]
