बीआरएल फाइनेंस लिमिटेड के कर्मी से 68 हजार की लूट

बीआरएल फाइनेंस लिमिटेड के कर्मी से 68 हजार की लूट

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा

उदाकिशुनगंज स्थित बीआरएल फाइनेंस लिमिटेड के जीएलओ से अपराधियों ने 68 हजार 70 रुपया छीन लिया. जानकारी के अनुसार बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के खिड़डी निवाड़ी मिथिलेश कुमार बीआरएल फाइनेंस लिमिटेड में जीएलओ के पद पर कार्यरत है. छह जुलाई को कंटाही, बिरगांव, महाराजगंज से कलेक्शन का रुपया लेकर आ रहा था. इसी दौरान सुखासन गैस गोदाम के पास अपराधियों ने बाइक में धक्का मारकर पैसा छीन लिया. पीड़ित मिथिलेश ने अरार थाने में आवेदन दिया. पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन किये जाने की जानकारी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >