ऑपरेशन मुस्कान के तहत 67 मोबाइल बरामद

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 67 मोबाइल बरामद

मधेपुरा. मधेपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के खोए व गुम हुए मोबाइल को वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी. एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर तकनीकी शाखा व जिले के सभी थानों द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान 26 नवंबर बुधवार को 67 खोए/गुम हुए मोबाइल फोन को ऑपरेशन मुस्कान के तहत मालिकों को एसपी कार्यालय में बुलाकर मोबाइल लौटाया. इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1,34,062 रुपये से अधिक बतायी गयी है. सभी मोबाइलों को पहचान सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप गया. एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत तकनीकी टीम मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर आवश्यक जांच करते हुये उन्हें बरामद करती है. एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत थाने में आवेदन दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. एसपी ने कहा कि चोरी-गुम हुये मोबाइल की बरामदगी से लेकर मालिक को सौंपने तक की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाती है. आने वाले दिनों में और भी मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >