प्रखंड के सभी संकुल में तरंग प्रतियोगिता आयोजित

प्रखंड के सभी संकुल में तरंग प्रतियोगिता आयोजित फोटो – मधेपुरा 14, 15,16कैप्सन – प्रतियोगिता के दौरान बच्चे प्रतिनिधि,पुरैनी, मधेपुरा. विभागीय निर्देशालोक में प्रखंड के सभी छ: संकुल संसाधन केंद्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस तरंग प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल संसाधन केंद्र पुरैनी में समन्वयक शिवनाथ […]

प्रखंड के सभी संकुल में तरंग प्रतियोगिता आयोजित फोटो – मधेपुरा 14, 15,16कैप्सन – प्रतियोगिता के दौरान बच्चे प्रतिनिधि,पुरैनी, मधेपुरा. विभागीय निर्देशालोक में प्रखंड के सभी छ: संकुल संसाधन केंद्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्टस मीट 2016 तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस तरंग प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल संसाधन केंद्र पुरैनी में समन्वयक शिवनाथ झा की निगरानी में बीइओ नीलम कुमारी के द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के तहत वर्ग एक से आठ तक के छात्र छात्राओं के बीच एक सौ व चार सौ मीटर दौड़, उंची व लंबी कूद, कबड्डी, संगीत, क्विज आदि प्रतियोगिता का आयोजन संबंधित संकुल समन्वयक के देख रेख में आयोजित की गयी. सभी संकुल पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितिय व तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को पुरस्कार प्रदान की गयी. कार्यक्रम संकल संसाधन केंद्र चटनमा में समन्वयक विरेंद्र कुमार, दुर्गापुर में राजकिशोर पासवान औराय में सत्य प्रकाश गुप्ता, नयाटोला में रविंद्र कुमार एवं वासुदेवपुर संकुल संसाधन केंद्र में समन्वयक पुष्पा कुमारी की देख रेख में तरंग कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर वरीय बीआरपी मणी राम, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शिक्षक मनोज कुमार, सुधीर कुमार, सुधेंद्र कुमार समर, निरोद कुमार, प्रेम सिंह अर्चना कुमारी व अन्य मौजुद थे. जीतापुर प्रतिनिधि अनुसार – मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट तरंग 2015-16 का संकुल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें संकुलाधीन मध्य विद्यालय के छात्र – छात्रा ने भाग लिया. कार्यक्रम को मध्य विद्यालय परवा नवटोल, मध्य विद्यालय सखुआ, मध्य विद्यालय परमानंदपुर, मध्य विद्यालय जोरगामा, मध्य विद्यालय तमौट परसा, मध्य विद्यालय बेलोकला, मध्य विद्यालय बेलोकला, मध्य विद्यालय जीतापुर, सहित संकुल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संकुल समन्वयक अशोक कुमार, मनोज कुमार, अमरेश कुमार, सेबी लाल, ब्रजेश कुमार, राधेश्याम मंडल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम में सौ मीटर दौड़ बालक – बालिका, चार सौ मीटर दौड़, लंबी कूद, उंची कूद का आयोजन किया गया. वहीं मौके पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को पुरस्कृत किया गया. मौके प्रधानाध्यापक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है. साथ ही प्रतिस्पर्द्धा की भावना जागृत होती है. मौके पर बीइओ राम गुलाम गुप्ता, प्रअ चतुरानंद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, महेश कुमार मंडल, सुधीर कुमार सुमन, सत्येंद्र राम, मुकेश कुमार, विमल कुमार भारती, प्रकाश भारती, दिलीप कुमार, कृष्णदेव पासवान सहित अभिभावक एवं छात्र – छात्रा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >