सुखासन मेला: दे दना दन धोबी पाट...

सुखासन मेला: दे दना दन धोबी पाट… फोटो- मधेपुरा 21,21,23,24कैप्शन- सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां पड़ोसी देश नेपाल के अलावा यूपी, झारखंड, बंगाल, दिल्ली व बिहार के महिला व पुरूष पहलवानों का […]

सुखासन मेला: दे दना दन धोबी पाट… फोटो- मधेपुरा 21,21,23,24कैप्शन- सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया. प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां पड़ोसी देश नेपाल के अलावा यूपी, झारखंड, बंगाल, दिल्ली व बिहार के महिला व पुरूष पहलवानों का जलवा रहा. पहलवानों के दावं पेंच व खम को देख दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली. जब भी धोबी पाट लगता तो दर्शक उछल पड़ते. प्रतियोगिता के समापन पर सफल प्रतिभागियों को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >