मवेशी व्यापारी लूट कांड का खुलासा, लोडेड कट्टा के साथ अपराधी गिरफतार

मवेशी व्यापारी लूट कांड का खुलासा, लोडेड कट्टा के साथ अपराधी गिरफतार फोटो- मधेपुरा 16कैप्शन- गिरफतार अपराधी व जब्त हथियार के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी – पुलिस को मिली बड़ी सफलता प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिले में एक ही दिन चार लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने धर […]

मवेशी व्यापारी लूट कांड का खुलासा, लोडेड कट्टा के साथ अपराधी गिरफतार फोटो- मधेपुरा 16कैप्शन- गिरफतार अपराधी व जब्त हथियार के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी – पुलिस को मिली बड़ी सफलता प्रतिनिधि.मधेपुरा.जिले में एक ही दिन चार लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने धर पकड़ अभियान तेज कर दी है. इस अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. जिसमें मवेशी व्यापारियों के साथ लूट की घटना में शामिल अपराधी ब्रजेश कुमार यादव को पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ गिरफतार कर लिया है. वहीं गिरफतार अपराधी के पास से एक हजार रूपया नगद भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलहा गांव में छापेमारी कर अपराधी को लोडेड कट्टा के साथ गिरफतार कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया था. जिसमें शंकरपुर थानाध्यक्ष अनंत कुमार, भतनी ओपी अध्यक्ष शंभु कुमार एवं बेलाड़ी ओपी अध्यक्ष कृत्यानंद पासवान भी शामिल थे. इस संबंध में शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी कुमार आशीष ने बताया कि 16 दिसंबर को बेलाड़ी ओपी एवं शंकरपुर थाना क्षेत्र में घटित लूट की घटना में संलिप्त तीन अपराधियों की पहचान हो चुकी है. जिसमें एक अपराीध कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित भतनी ओपी के बेलहा गांव निवासीय नागेश्वर यादव का बेटा ब्रजेश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. गिरफतार अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल भी कारतूस के साथ बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गिरफतार अपराधी ने पुछताछ के दौरान यह खुलासा किया कि वे अपने दो साथियों के साथ काले रंग के पल्सर बाइक से पहले बेलाड़ी में रानीपट्टी के पास मोटरसाइकिल से जा रहे तीन मवेशी व्यापारियों को घेर कर पिस्तौल का भय दिखा 65 हजार रूपया लूट लिया. इसके बाद वहां से शंकरपुर रोड में जाक र मधैली साइफन के पास भी मवेशी व्यापारी के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया. वहां ग्रामीण ने हंगामा करते हुए पीछा करना शुरू कर दिया. भागने के क्रम में गोली फायर की गयी. वह गोली किसी को लगी भी, जिस कट्टा से फायर किया गया वह कट्टा अपराधी के पास से बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि ब्रजेश यादव की गिरफतारी से बेलाड़ी एवं शंकरपुर की लूटी की घटना का खुलासा हो चुका है. इस कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफतारी एवं लूटे गये रूपयों की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही अभियुक्तों की गिरफतारी की जायेगी. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि मधेपुरा थाना में 08 दिसंबर को कांड संख्या 651/15 में लूटी गयी बाइक 17 दिसंबर को दयालपुर गांव से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया है. वहीं इस कांड में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें एक अभियुक्त गरकन यादव को गिरफतार कर जेल भेजा गया है. वहीं अन्य की गिरफतारी को लेकर छापेमारी जारी है. वहीं ग्वालपाड़ा कांड संख्या 104/15 में लूटी गयी बाइक रेसना से बरामद किया गया है. कांड में संलिप्त अपराधी की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >