सुखासन मेला : दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन नेपाल का रहा दबदबा

सुखासन मेला : दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन नेपाल का रहा दबदबा फोटो- मधेपुरा 11,12,कैप्शन- परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व प्रमुखफोटो- 13कैप्शन- कुश्ती के दौरान जोर प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन जहां […]

सुखासन मेला : दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन नेपाल का रहा दबदबा फोटो- मधेपुरा 11,12,कैप्शन- परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व प्रमुखफोटो- 13कैप्शन- कुश्ती के दौरान जोर प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत में अगहन पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन जहां पड़ोसी देश नेपाल सहित विभिन्न राज्य के महिला पहलवान जोर आजमाइश करते हुए दो-दो हाथ करती दिखी. वहीं नेपाली महिला पहलवानों के दावं पेच को देख कर दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया. प्रतियोगिता में नेपाल सहित उत्तर प्रदेश, बंगाल झारखंड व बिहार के विभिन्न जिलों के महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पचास हजार से अधिक की संख्या में दर्शक मौजूद थे. मेला परिसर के चारों तरफ दूर-दूर तक दर्शकों की भीड़ नजर आ रही थी. वहीं भीर को नियंत्रण करने में खास कर कुश्ती को लेकर उत्साहित छोटो-छोटे बच्चों को संभालने में मेला कमेटी को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरा मेला परिसर में की तिल रखने की जगह नहीं थी . जब नेपाल व बिहार के पहलवान आपस में भीड़ रहे थे तो दर्शकों की भीड़ से जीतेगा भाई जीतेगा बिहार का पहलवान जीतेगा जैसी आवाज गूंज रही थी. लेकिन, दर्शकों को मायूसी हाथ लगी. नेपाल के पहलवानों ने बिहार के पहलवान को पटखनी दी. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने विधिवत रूप से की . उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मेला में जहां मनोरंजन के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने का मौका मिलता है वहीं खेल के मैदान से मानव में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक चेतना जागृत होती है. उन्होंने कहा कि अच्छे और प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोसी के इलाके में कमी नहीं है. उन्होंने अगहन पंचमी के धार्मिक महत्व को समझाते हुए लोगों से रीति निभाने के दौरान कुरीति से दूर रहने की अपील की. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने कहा कि दो नदियों के संगम पर वैसे तो यह मेला कई सालों से लगाया जाता रहा है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों से हम ग्रामवासी बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेला का आयोजन करते हैं. इस दौरान दर्शकों को पहलवानों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला. वहीं निर्णायक की भूमिका में मधुबनी के बिहार केसरी चंद्रदेव प्रसाद पहलवान एवं खेल संघ के अध्यक्ष संत कुमार मौजूद थे. कुश्ती देखने में उमड़ी रिकार्ड भीड़ सिंहेश्वर . सुखासन मेले में पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था देखी गयी. लेकिन दंगल शुरू होते ही रिकार्ड भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते दर्शकों की संख्या पचास हजार को पार कर गयी थी. इसमें महिला दर्शकों की संख्या अधिक थी. बढती भीड़ ने प्रशासन की नींद हराम कर दी. इस दौरान मौजूद सिंहेश्वर पुलिस के अलावा जवान को भीड़ नियंत्रित करने में पसीने छूट गये. हालांकि भीड़ को नियंत्रित करना आसान नहीं था. लेकिन अप्रत्याशित भीड़ की सिंहेश्वर पुलिस व मेला कमेटी ने संभाल लिया. सुखासन के इतिहास में ऐसी भीड़ कभी नहीं देखी गयी थी. करीब पचास हजार दर्शकों की भीड़ पहलवानों का हौसला अफजाई कर रहा था.पहलवान जब एक दूसरे को चीत करते थे तो मैदान के चारों ओर तालियों की गड़ गड़ाहट गूंज उठती थी. इससे पहले पूर्व मेला कमेटी के संरक्षक सह पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान सिंहेश्वर व्यापार संघ के संरक्षक बच्चा झा, हरि प्रसाद टेकरीवाल, मेला कमेटी के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, मुकेश कुमार मुन्ना,सचिव शिव चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय मेहता, सियाराम यादव, अनिल यादव, रूपेश कुमार, संजय कुमार, उमेश कुमार, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश कुमार, खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार, जिला सचिव गुलशन कुमार, विक्की कुमार, नरेश कुमार, नेहरू कुमार, राहुल कुमार, सहित मेला कमेटी के दर्जनों सदस्य एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >