मुरलीगंज में हुई चोरी

मुरलीगंज में हुई चोरी फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – बिखरा पड़ा समान मुरलीगंज . मुरलीगंज मे आये दिन लगातार चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. स्थानीय प्रशासन के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. शहर के गोलबाजार मे बुधवार की रात चोरों ने अशोक कुमार अग्रवाल व नंदू सोनी के […]

मुरलीगंज में हुई चोरी फोटो – मधेपुरा 03कैप्शन – बिखरा पड़ा समान मुरलीगंज . मुरलीगंज मे आये दिन लगातार चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. स्थानीय प्रशासन के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. शहर के गोलबाजार मे बुधवार की रात चोरों ने अशोक कुमार अग्रवाल व नंदू सोनी के घर मे ताला तोड़ कर लाखों की आभूषण और नकदी चोरी कर लिया. गोलबाजार मे स्थित पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर चोर दो घरों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. ऐसे मे बाजारवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाना लाजमी है. क्योकि बाजार मे कुछ दिनों से बढ़ रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने मे पुलिस की नाकामयाबी साबित हो रही है. जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अग्रवाल नौ दिसंबर से ही घर से बाहर तीर्थ पर नासिक रामेश्वरम गये हुए थे और नंदु सोनी जो बिनोद कुमार के घर दो वर्ष से किराये पर रह रहे थे. विनोद कुमार ने बताया कि पिछले आठ माह से नंदु सोनी घर बंद कर अपने नीजी घर राजस्थान गया हुआ है. सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार शर्मा ने चोरी की गई घरों पर वस्तु स्थिति की जांच कर औपचारिकताएं पूरी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद ही पता चल पायेगा कि कितने की संपत्ति चोरी हुई है. फिलहाल छानबीन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >