जनता की सेवा करना पहला कर्तव्य : मंत्री — आपदा प्रबंधन मंत्री ने उदाकिशुनगंज में अधिकारियों के साथ की बैठक — बैठक में अनुमंडल के कई बीडीओ व अधिकारी हुए शामिल — मंत्री ने अधिकारियों व अन्य लोगों को दिया विशेष दिशा-निर्देश प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखकर ने बुधवार को परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अनुमंडल के उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज, चौसा, पुरैनी और आलमनगर प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे. प्रो यादव मंत्री बनने के बाद उदाकिशुनगंज में पहली बार अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद अब शानदार तरीके से नये साल का शुभारंभ करेंगे. नये साल में हमलोग अपने – अपने कार्य के तरीका को बदले. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों शोषितों दलितों, मजलुमों और महिलाओं के प्रति अन्याय बरदाश्त नहीं करेंगी. उन्होंने कहा जनता का सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है. जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन खास ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं अधिकारी बेवजह किसी व्यक्ति को परेशान करती है तो उसके उपर कार्रवाई की जायेगी. मंत्री ने कहा कि नेक काम करें, खुदा और परमात्मा से सभी लोगों को डरना चाहिए. सरकारी का तंत्र गरीबों तक नहीं पहुंच पाती है तो यह काफी दुखद बात है. शिक्षकों पर किया आश्चर्य व्यक्तप्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के 20 शिक्षकों पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि डिप्टेशन ही समाप्त हो गया है तो फिर उक्त स्कूल में इतने शिक्षक का पद स्थापन कैसे हो गया और किसके द्वारा किया गया. यह बिल्कुल लापरवाही का मामला है. इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से तलब किया. लेकिन बैठक में नहीं थे. इस दौरान मंत्री ने स्कूल के मामले को जांच करने का निर्देश एसडीओ मुकेश कुमार को दिया. वहीं उन्होंने कहा कहीं स्कूल में दो शिक्षक भी नहीं है लेकिन इस स्कूल में 20 शिक्षक है. वहीं इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी से वार्ता की जायेगी. सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पर किया फोकस सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पर फोकस करते हुए मंत्री ने कार्य प्रणाली में तेजी और सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी. मौके पर बीडीओ शशि भूषण कुमार, शिवेश कुमार, टीना कुमारी, मिन्हाल अहमद, सीओ कुमार कुंदन, विकेश पांडेय, अजय कुमार, विकास कुमार सिंह, अशोक मंडल, सीडीपीओ उषा रानी, दर्शना दास, कुमारी रेखा, पीओ पप्पू कुमार, सुधांशु शेखर, एमओ रविंद्र कुमार शर्मा, अरविंद सहित दर्जनों अधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जनता की सेवा करना पहला कर्तव्य : मंत्री
जनता की सेवा करना पहला कर्तव्य : मंत्री — आपदा प्रबंधन मंत्री ने उदाकिशुनगंज में अधिकारियों के साथ की बैठक — बैठक में अनुमंडल के कई बीडीओ व अधिकारी हुए शामिल — मंत्री ने अधिकारियों व अन्य लोगों को दिया विशेष दिशा-निर्देश प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखकर ने बुधवार को परिसदन भवन में […]
