स्कार्पियों ने बच्ची को रौंदा गम्हरिया. बुधवार की शाम गम्हरिया बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने भोज खा कर घर वापस लौट रही सात वर्षीय मनीषा कुमारी को स्कार्पियो गाड़ी ने ठोकर मार दी. घटना स्थल पर ही मनीषा की मौत हो गयी. हालांकि ग्रामीण घटना के बाद मनीषा को उठा कर पीएचसी ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मनीषा गम्हरिया निवासी संजय शर्मा की पुत्री थी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली.
स्कार्पियों ने बच्ची को रौंदा
स्कार्पियों ने बच्ची को रौंदा गम्हरिया. बुधवार की शाम गम्हरिया बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने भोज खा कर घर वापस लौट रही सात वर्षीय मनीषा कुमारी को स्कार्पियो गाड़ी ने ठोकर मार दी. घटना स्थल पर ही मनीषा की मौत हो गयी. हालांकि ग्रामीण घटना के बाद मनीषा को उठा कर पीएचसी […]
